नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित हुई बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय 

मेरठ। शुक्रवार को  धनसिंह  कोतवाल शोध संस्थान द्वारा आई एम ए हॉल बच्चा पार्क में नारी शक्ति सम्मान 2025 से बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय को सम्मानित किया गया। 

 आईएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम में विश्व महिला दिवस के अवसर पर धनसिंह  कोतवाल शोध संस्थान द्वारा  कार्यक्रम का आयाेजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ नुपूर गोयल, नगरायुक्त सौरभ गंगवार व उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।जिसमें बेटिंया फांउडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू पांडे व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। जिसमें   शिव कुमारी गुप्ता, बबीता कटारिया, मीनु बाना  शामिल रही।  । आयोजक चेयरमैन  तस्वीर सिंह चपराना  ने कहा संस्था हर साल महिलाओं के कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित कर रहता है। महिलाओं के घर के काम के साथ समय निकालना कितना कठिन होता है। उसके बाद संस्थान से जुड़‍ी निस्वार्थ सामाजिक कार्य से जुडकर समाज  सेवा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts