तलाक नहीं ले रहे गोविंदा और सुनीता

मुंबई। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अब सुलह हो गई है। यह जानकारी एक्टर के वकील ललित बिंदल ने दी।

उन्होंने कहा कि सुनीता ने 6 महीने पहले फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब दोनों ने विवाद सुलझा लिया है।
वकील ने कहा कि गोविंदा और सुनीता इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेट करने नेपाल गए थे। पशुपति नाथ मंदिर में दोनों ने साथ पूजा की थी। अब उनके बीच सबकुछ ठीक है। कपल्स के बीच ऐसी चीजें होती रहती हैं।इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 61 साल के गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। इस वजह से सुनीता शादी के 37 साल बाद तलाक लेना चाहती हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक सुनीता ने कोई बयान नहीं दिया है। वही गोविंदा के प्रबंधक शशि सिन्हा का कहना है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। सिर्फ विचारों का मतभेद है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts