दुनिया के ताकतवर देश अमेरिका में एक लाख अंडो की चोरी 

अंडों की किल्लत के चलते चोरों ने दिया घटना को अंजाम 

पेंसिल्वेनिया,एजेंसी। 2022 में बर्ड फ्लू के चलते लाखों की तादात में मुर्गियों के मरने  के कारण अमेरिका में पिछले लंबे समय में अंडे की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच पेंसिल्वेनिया शहर में 1 लाख अंडों की चोरी ने सबको परेशान कर दिया है। अंडों की जांच में पुलिस लगी हुई है। किल्लत के कारण कीमतों में भी उछाल आया है, अमेरिका में 7 गुना तक अंडों की कीमतें बढ़ चुकी है। 

अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। इसके बाद भी यहां के लोग अंडों के लिए परेशान हैं। यहां तक की अब अंडे चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं।  पेंसिल्वेनिया शहर में अंडे चोरी होने का मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी र्टेलर से लगभग एक एक लाख अंडों की चोरी हुई है। पुलिस ने इस चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, और जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक चोरी रात करीब 8:40 बजे ग्रीन कैसल में पीट एंड गेरी ऑर्गेनिक्स एलएलसी में हुई. चोरी हुए अंडों की कीमत 40,000 डॉलर है।

अमेरिका में अंडों का दाम रिकॉर्ड आसमान छू रहे है। जिससे कीमतें 7 डॉलर प्रति कार्टन हो गई हैं। अंडा लोगों के नाश्ते का अहम हिस्सा है, इसलिए हर रोज करोड़ों लोग अंडा खरीदते हैं, लेकिन अब अंडे के दाम उनका बजट बिगाड़ रहे हैं।

अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि मिडवेस्ट में एक दर्जन बड़े अंडों की थोक कीमत अब औसतन $7.08 है, जो दो साल पहले की कीमत से लगभग सात गुना अधिक है।न्यूयॉर्क शहर में, होल फूड्स इंक में एक दर्जन अंडों के एक कार्टन की कीमतें $11.99 तक पहुंच गई हैं।राष्ट्रीय खुदरा विक्रेता ने शहर की कुछ जगहों पर ग्राहकों के लिए तीन-कार्टन खरीद की सीमा रख दी है।

क्यों हुई अंडों की कमी?

अमेरिका में अंडों की मी पिछले कई महीनों से चल रही है।इसके पीछे की वजह बर्ड फ्लू को माना जा रहा है। यहां बर्ड फ्लू के कारण लाखों मुर्गियों की मौत हुई थी। जिसके कारण अंडों की कमी आई है। जिस कमी को लोगों को ज्यादा कीमत देकर चुकाना पड़ रहा है।किसान समूह यूनाइटेड एग प्रोड्यूसर ने बताया कि साल 2022 बर्ड फ्लू के कारण 104 मिलियन अंडे देने वाली मुर्गियों की मौत हो गई। इसके अलावा अक्टूबर में 29 मिलियन मुर्गियों की मौत हो गई। इसी के कारण अंडे की कमी आई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts