शिवाजी जयंती पर कवि युगल ने किया प्रतिमा का रुद्राभिषेक

मेरठ।जीरो माईल, बेगमपुल स्थित छत्रपति शिवाजी स्मारक पर आज महाराज शिवाजी की प्रतिमा का कवि युगल क्रांति कवि सौरभ जैन सुन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर ने रुद्राभिषेक किया।

छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति एवं मराठा समाज की ओर से शिवाजी महाराज का जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि सौरभ सुमन एवं विश्व प्रसिद्ध कवित्री अनामिका अंबर ने शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर रुद्राभिषेक कर एवं माल्यार्पण कर शिवाजी महाराज को नमन किया।

कवि युगल का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता करुणेश नंदन गर्ग ने किया। महेंद्र पाटील अध्यक्ष महामंत्री प्रदीप गायकवाड कोषाध्यक्ष विनोद पवार अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति डॉक्टर सतीश शर्मा महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग सचिन मौर्य संभाजी मोटे संभाजी मोटे राम पाटिल कल्याण हर्षद घोरपडे  नितिन कुमार पांडुरंग जग डाले सचिन यादव की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts