शोर मचा तेदूंए निकली बिल्ली
सूचना पर दौड़ी वनविभाग की टीम
मेरठ । कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव में लोगों ने छत पर एक अजीब से जंगली जीव को घूमते देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि यह जीव तेंदुए का बच्चा है। घर में लगे सीसीटीवी में यह जीव कैद हो गया। लोगों ने बताया कि लगभग पांच महीने की उम्र का यह तेंदुआ का बच्चा है जो हमने इलाके में देखा है।
स्थानीय लोगों ने वनविभाग को इलाके में तेंदुए का बच्चा होने की सूचना दी। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने लगी। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज भी टीम को दिखाया। इसके बाद टीम ने वहां सर्च अभियान चलाया। हालांकि अब तक क्षेत्र में कहीं भी तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है।माना जा रहा है कि ये बिल्ली है जिसे लोगों ने तेंदुए का बच्चा समझ लिया है।
No comments:
Post a Comment