मोबाइल लूट मामले में चौकी इंचार्ज  लाइन हाजिर वारदात

मेरठ।थाना ब्रहमपुरी थाना  क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूट के मामले में एसएसपी ने माधवपुरम चौकी इंचार्ज  काे लाइन हाजिर कर   दिया है।

 प्रेमनगर निवासी निशा निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार शाम को निशा खरीदारी करने के लिए माधवपुरम गई थी। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने निशा से मोबाइल लूट लिया था।पुलिस चौकी के सामने से होते हुए फरार हो गए थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले में चौकी इंचार्ज अभय को लाइन हाजिर कर दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts