पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने लगाया मौत को गले 

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव ,परिवार में मचा कोहराम 

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के घोपला गांव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मौेके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। वहीं बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विशाल पुत्र लक्ष्मण अपने परिवार के साथ गांव में रह रहा था। शनिवार को उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विशाल उसके बाद घर से निकल गया। परिवार रात भर उसे तलाश करते रहे। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ लटका देख परिजनों का जानकारी दी। जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts