लखनऊ में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा

 एमडी मुख्यालय पर शुरू किया सत्याग्रह
लखनऊ (एजेंसी)।
लखनऊ में बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय का घेराव किया। वह विद्युत निगम को निजीकरण करने का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि 55 साल की उम्र देखकर छंटनी की जा रही है। कर्मचारियों की मांग को अनसुना किया जा रहा है।
कई बार समझौता हुआ, लेकिन हर बार उल्लंघन होता है। इस वजह से हजारों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। जायज मांग होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों का कहना है कि अनुबंध नियमों को नहीं माना जा रहा।कर्मचारियों ने कहा- लेबर की नौकरी दी गई है, लेकिन लाइन मैन का काम लिया जा रहा। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुनते। कर्मचारियों पर जान का खतरा बना रहता है। ऐसे में हमारी मांगों को सुना जाए। क्योंकि यह हजारों परिवारों के जीवन का सवाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts