मिनपॉस में रखे विशेष ध्यान - डा उषा शर्मा
मिनोपॉस जागरूकता शिविर का आयोजन
मेरठ। गुरूवार को न्यूटिमा हॉस्पिटल में चेस्टर ऑफ इंडियन मिनोपाँस सोसाईटी के तत्तवावधान में मिनोपॉस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने मिनोपॉस के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं से कैसा निजात मिल सकती है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम की सयॉजिका सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं न्यूटिमा हॉस्पिटल की गायनिक डॉ. प्रियंका गर्ग रही। राष्ट्रीय मिनोपॉस सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. अंजू सोनी व् सचिव बिपासा सैन रही। जिनके नेतृत्व में देशभर में यह कार्यक्रम किये जा रहे है।
मेरठ सोसाइटी की पदेन पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा ने न्यूटिमा हॉस्पिटल के स्टाफ, मरीज एवं मरीजों के तीमारदारों को मिनोपॉस से होने वाली समस्याए एव समय पर उनकी स्क्रीनिंग, रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में जानकारी दी। मेरठ सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. भारती माहेश्वरी ने मिनोपॉस के बाद होने वाले कॉमन कैंसर जैसे ब्रेस्ट, सर्विकल, यूट्रस, ओवरी की समय पर स्क्रीनिंग एवं रोकथाम के विषय में जानकारी दी | कार्यक्रम में 70 महिलाओं ने भाग लिया। जिनको जागरूकता के साथ साथ निशुल्क हीमोग्लोबिन, बॉन डेंसिटी, शुगर, पेप स्मियर की जाँच भी कराई गयी। कार्यक्रम में जिन भी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गयी उनको निशुल्क आयरन टेबलेट का वितरण भी किया गयी।
No comments:
Post a Comment