आखिर रश्मिका मंदाना का इशारा किस तरफ है?
मुंबई। साउथ की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और श्रीवल्ली के नाम से मशहूर हुईं रश्मिका मंदाना किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरत आंखों और नशीली अदाओं के कारण उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता है। एक्टिंग में तो उनका कोई जवाब नहीं है। पुष्पा में रश्मिका की अदाएं देखने लायक हैं। इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस पर हर कोई फिदा है।
अब सवाल यह उठता है कि रश्मिका किसी के साथ प्यार करती हैं, क्या उनका कोई साथी, क्या वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मीडिया में अकसर यह सुर्खियां रहती हैं कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूूसरे को डेट कर रहे हैं। फैन्स का भी यही कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते को रिवील नहीं किया है।
अब यह सच है कि नहीं इसका जवाब खुद रश्मिका मंदाना ने इशारों ही इशारों में दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा था कि ‘मैं अभी भी एक बेटी, सिर्फ एक बहन, सिर्फ एक साथी हूं’। मैं वास्तव में उस जीवन, उस प्राइवेट लाइफ का सम्मान करती हूं, जो मेरे पास है। अब रश्मिका का खुद को साथी बताना यह इशारा करता है कि वह रिलेशनशिप में हैं। अब वह किसके साथ रिलेशनशिप में हैं यह तो रशिमका ने नहीं बताया, लेकिन फैन्स इतना जरूर जानते हैं कि उनका पार्टनर विजय देवरकोंडा हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment