कटान के जा रहे भैस ने मचाया उत्पात

कार के शीशे तोड़े,भगदड़ मचने पर महिला बुरा तरह घायल

मेरठ। सोमवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कमेले रोड पर एक भैंस ने उस समय उत्पात मचा दिया। जब कसाई भैंस को काटने के लिए ले जा रहा था। भैंस ने कसाई से छुटकर दौड़ लगा दी और एक कार में भी तोड़फोड़ कर दी। वहीं भैंस ने एक महिला को निशाना बना लिया। जिसमें महिला घायल हो गई। काफी देर के बाद आसपास के लोगों ने भैंस को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कसाई की तलाश में छापेमारी की। उसके गोदाम में काटने के लिए बंधी सभी भैंसों को कब्जे में ले लिया।

सोमवार को कमेला रोड का रहने वाला अकबर सरधना के गांव मंडाई से एक ट्रक भरकर काटने के लिए भैंस लेकर आया था। जब अकबर एक भैंस को काटने के लिए ले जा रहा था। तभी भैंस अकबर से छूट गई। भैंस ने जमकर उत्पात मचा दिया। उसने पास खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। और एक महिला को टक्कर मारकर गिरा दिया।भैंस के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई लोगों ने किसी तरह भैंस को काबू कर पकड़ लिया। और मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कसाई अकबर की तलाश में छापेमारी की और सभी भैंसों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस अकबर की तलाश कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts