सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी उत्पन्न का शिकार है व्यापारी-पं. आशु शर्मा
मेरठ । रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा संगठन की समीक्षा करते हुए दक्षिण विधानसभा पदाधिकारियों की बैठक मोहद्दीपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु आशु शर्मा रहे कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अशोक टकसालिया किया।
बैठक में मोहद्दीपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सोनू कुमार को अध्यक्ष, सम्राट सांगवान को महामंत्री, अनिल सोनी कोषाध्यक्ष, सचिन चौधरी लीगल एडवाइजर संजय शर्मा उपाध्यक्ष, अजय कुमार मीडिया प्रभारी, विक्रांत चौधरी उपाध्यक्ष, उदय सिंह सचिव सज्जाद अली मंत्री, सनी राणा मंत्री, आदि 21 पदाधिकारी विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए। तथा व्यापारिक खेतों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु शर्मा शर्मा का पगड़ी पहनना कर स्वागत किया, सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु शर्मा ने कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन व्यापार से व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान है ऑनलाइन व्यापार ने खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनी बाजारों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है संगठन सरकार से मांग करता है की इन कंपनियों पर बैन लगाकर ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित करा जाए जिससे बाजारों में व्यापारियों को राहत मिल सके अन्यथा व्यापारियों के हितों में संगठन आंदोलन करने को विवश होगा।इस दौरान मुख्य रूप से पीयूष वशिष्ठ,सुमेर सिंह धार,विजय राठी, सोनू शर्मा, संजय शर्मा,सौरभ रस्तोगी,नकुल शर्मा, हाजी सारिक,आदिश अग्रवाल रजनीश भाटी,नीरज दीवान,आदेश कुमार, दीपक पिलानिया, जस्सी सिंह,जोनी सिंह गोलु सांगवान,पवन सागर,लक्ष्मण सिंह, सत्येंद्र गौतम, पप्पू गौतम,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment