पिस्टल फेंककर भागा बदमाश

कचहरी में हत्या करने को सटाई थी, भीड़ देखकर दौड़ा

मेरठ । बुधवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बदमाश ने युवक को पिस्टल सटा दी। तभी किसी की नजर पड़ गयी। उसने शोर मचा दिया। भीड़ को अपनी और आता देकर बदमाश पिस्टल छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे मेंं ले लिया है। उसका कहना है कि वह लाइटर जलाने वाली  पिस्टल है । सीसीटीवी के आधार पर फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 3 बजे करीब एक लड़का शोरशराबा कर रहा था। तभी पता चला कि एक लड़के ने किसी राहचलते को पिस्टल लगाई, जब उसने शोर मचाया तो काफी लोग वहां पहुंचे। भीड़ को देखकर पिस्टल लगाने वाला बदमाश फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।पकड़े जाने के डर से बदमाश वहीं पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। लोग उसके पीछे भागे मगर वो हाथ नहीं आया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है। पिस्टल किसकी है पुलिस इसकी जांच कर रही है।वहीं कचहरी से लेकर पूरे सिविल लाइन एरिया में उक्त बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं दिनदहाड़े सिविल लाइन जैसे पॉश इलाके में कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना से हड़कंप मचा है। आखिर पिस्टल कैम्पस के अंदर कैसे पहुंची। वहीं पिस्टल जब्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे लाइटर पिस्टल बताया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts