निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम
6 में से चार भाजपा सदस्यों ने जीत दर्ज की ,2 सदस्य सपा के बने
. मेरठ। गुरुवार को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में संपन्न हुए कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव में भाजपा ने चार सीटें जीत लीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की।
विवि के अटल सभागार में आयोजित चुनाव में भाजपा के अनिल वर्मा, दीपिका शर्मा, संदीप रेवड़ी और नरेश कुमार कश्यप ने जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी के इकराम सैफी और कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने जीत हासिल की। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग प्रत्याशी रिजवान अंसारी चुनाव हार गए। उन्हें कुल 8 वोट मिले, जिसमें से एक वोट खराब हो गया। इस प्रकार उन्हें कुल 7 वोट मिले।
गुरुवार को हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी के इकराम सैफी को 13 और कुलदीप घोपला को 8 वोट मिले। भाजपा के अनिल वर्मा को 17, दीपिका शर्मा को 14, संदीप रेवड़ी को 17 और नरेश कश्यप को भी 14 वोट मिले। अब कुल 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 8 पार्षद हो गए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के 3 तथा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का एक पार्षद (फजल करीम) है। चुनाव में कुल 98 वोट थीं, इनमें से 96 वोट डाली गईं। 6 वोट कैंसिल हो गईं। सभी 90 पार्षदों के अलावा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, शहर विधायक रफीक अंसारी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी अश्वनी त्यागी ने वोट डाली। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और एक पार्षद ने वोट नहीं डाली। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए गए थे। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। साढ़े चार बजे से सवा पांच बजे तक मतगणना हुई। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मतदान को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। वही नये सदस्यों को भाजपाईयों ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment