अंतर महाविद्यालय महिला किक्रेट प्रतियोगिता के ट्रायल आरंभ 

 मेरठ। एन.ए.एस. कॉलेज मेरठ द्वारा चौधर चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता (ट्रायल) 2024-25 का मंगलवार  शुभारम्भ हुआ। जिसमें महिला किक्रेटरों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

ट्रायल में 16 कॉलेजो के लगभग 30 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। सभी महिला क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा ट्रायल में दिखाई। इससे पूर्व महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अमित कुमार शर्मा एवं राजेन्द्र शर्मा सदस्य प्रबंधन समिति, प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल प्राचार्य एन.ए.एस. कॉलेज के द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया। विश्वविद्यालय से आये प्रर्यवेक्षक प्रो. भीष्म सिंह ए.एस. कॉलेज, लखावटी व प्रो. संदीप कुमार एस.एस. कॉलेज, रासना का सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts