धुरंधर से लीक हुई रणवीर सिंह की फोटोज, खिलजी की आई याद
मुंबई। रणवीर सिंह के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। फिल्म सुपरहिट रही और इसमें रणवीर की अदाकारी की भी तारीफ हुई। इस बीच सितंबर 2024 में पिता बनने के बाद रणवीर ने 'धुरंधर' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 'धुरंधर' के सेट से उनका लुक लीक हो गया है। रणवीर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें रणवीर अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
रणवीर कुछ तस्वीरों में सूट-बूट के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने हैं। पहली बार है जब रणवीर स्क्रीन पर पगड़ी के अवतार में लोगों का दिल जीतेंगे। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। एक वीडियो में रणवीर को येलो कलर का कुर्ता पायजामा पहने देखा जा सकता है। वे लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और हाथ में सिगरेट लिए किसी का इंतजार करते दिखते हैं।
वे किसी माफिया से कम नहीं लग रहे हैं। इस 23 सैकंड के वीडियो को देखकर लगता है कि रणवीर किसी बच्चे को किडनैप करके गाड़ी में ले जा रहे हैं। धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को यामी के पति आदित्य धर और लोकेश धर के साथ ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं।
इस मल्टीस्टार मूवी में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी हैं।
No comments:
Post a Comment