कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड को दिया धोखा!
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'आदिपुरुष', 'मीमी' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचानी जाने वाली कृति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की, जिनके चलते अब उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके साथ गलत करता है, तो वे उसे दूसरा मौका नहीं दे सकतीं।
उनके इस बयान के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने एक कमेंट किया, जो तेजी से वायरल हो गया है। यूजर ने दावा किया है कि वे कृति का कॉलेज मेट था। कमेंट में यूजर ने बताया कि कृति और उनका बॉयफ्रेंड जेपी यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। यूजर ने बताया कि कृति का बॉयफ्रेंड एक रईस इंसान था और वो कृति को पैसों के मामले में सपोर्ट करता था। इसके अलावा, कृति को मुंबई शिफ्ट होने में भी उसने मदद की थी, लेकिन कृति की पहली फिल्म मिलने के बाद उनका बिहेवियर पूरी तरह से बदल गया था।
यूजर के मुताबिक, लगभग 6 महीने बाद कृति ने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देना शुरू कर दिया था। इसके बाद यूजर ने ये भी कहा कि कृति का बॉयफ्रेंड धोखा खाने के बाद पूरी तरह टूट चुका था। यूजर ने दावा किया कि वो उस इंसान का दोस्त था, जो गीक्स फॉर गीक्स के मैनेजर के साथ काम करता था। उसने ये सब जानकारी इसलिए दी, क्योंकि वो खुद भी उस मैनेजर के अंडर काम करता था और कृति के बॉयफ्रेंड के साथ कॉलेज में पढ़ाई कर चुका था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनके बैच अलग-अलग थे।
हालांकि, इस समय कृति की पर्सनल लाइफ पर हो रही चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब देखना ये है कि इस विवाद और चर्चा को लेकर क्या कृति खुद कोई रिएक्शन देती है या नहीं।
No comments:
Post a Comment