रिठानी में तेंदूए के पैरों के निशान दिखने से मचा हड़कंप
वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया
मेरठ। गुूरूवार को परतापुर क्षेत्र के रिठानी के शारदा एक्सपोर्ट के पीछे जंगलों में तेंदूए के निशान दिखाए देने पर हड़कंप मच गया। जानकारी विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन तेदूए का कोई पता नहीं चला पाया। वन विभाग ने एडवाईजरी करते हुए लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा है। वही लोगों े में डर का माहौल बना हुआ है।
कैलाशपुरी निवासी सुनील ने बताया कि वो जंगल में लकड़ी लेने आए थे। तब उन्होंने यहां एक तेंदुआ देखा। मैं उसे देखकर डर गया। फिर तेंदुआ झांड़ियों में भाग गया। इसके बाद मैंने गांव वालों को बुलाया और फिर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
वनविभाग के अफसरों का कहना है कि कुछ लोगों ने गांव रिठानी शारदा एक्सपोर्ट कंपनी के पीछे जंगल व उसके आसपास तेंदुआ होने की सूचना दी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लेकिन मौके पर अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला है। न तेंदुआ मिला है।
रवि कान्त चौधरी क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ के निर्देशन में 3 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमें रोस्टर के आधार पर 24 घन्टे क्षेत्र में उपस्थित रहकर गश्त कर रही हैं। लोगों को एडवाइजरी जारी कर समझाया है।
लोगों ने वन विभाग की टीम को वो लोकेशन भी बताई जहां उन्होंने दिन में तेंदुआ देखा था। लोगों ने मिट्टी में तेंदुए के पैरों के निशान भी बताए। कहा कि तेंदुए को देखकर कुत्ते भी भौंक रहे थे। तब तेंदुए ने कुत्तों पर भी हमला कर दिया। लाल रंग का है उस पर काले चित्ते हैं। वन विभाग की टीम ने खेतों और जंगल में सर्च अभियान चलाया है।
No comments:
Post a Comment