कठुआ में दम घुटने से छह की मौत, चार बेसुध

 मृतकों में रिटायर्ड डीएसपी भी शामिल
जम्मू (एजेंसी)।
कठुआ में एक घर में भीषण आग लग गई। दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग बेसुध हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ के शिवा नगर में सेवानिवृति डीएसपी अवतार कृष्ण पुत्र केशव रैना (81) के घर बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दम घुटने से घर में सो रहे छह लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे शामिल हैं। जबकि चार बेसुध बताए जा रहे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं।
तीन लोगों को घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रेस्क्यू के दौरान एक पड़ोसी भी घायल हुआ। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य सुरिंदर अत्री के अनुसार, मौत प्रथम दृष्टया दम घुटने की वजह से हुई है। मृतकों में चार नाबालिग हैं, इनमें से दो तो तीन से चार साल के बच्चे हैं। अत्री ने बताया कि "सेवानिवृत्त सहायक मैट्रन के किराए के घर में आग लगी है। 10 लोगों में से छह की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बाहर निकाला जाएगा।"
मृतकों में गंगा भगत (17) पुत्री भारत भूषण, दानिश भगत (15) पुत्र भरत भूषण, अवतार कृष्ण (81) पुत्र केशव रैना, बरखा रैना (25) पुत्री अवतार कृष्ण, तकाश (03) रैना पुत्र अवतार कृष्ण, अदविक रैना (04) पुत्र संदीप कौल शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ शहर के शिव नगर क्षेत्र में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा मृतक परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts