अटल एक दार्शनिक व्यक्ति थे- अवनीश त्यागी

 राम सहाय इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह में  छात्रों स्कूल बैग व जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए 

मेरठ। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  को समर्पित अटल सेवा कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह 2024 का आयोजन  20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राम सहाय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्कूलों से चिन्हित किए हुए 350 बालिकाओं और बालकों को शिक्षा में सहयोग के लिए स्कूल बैग वितरण और 400 जरूरतमंद लोगों को सर्द रातों में बचाने के लिए कंबल वितरण किए गए।
 समाज में अटल के आदर्शों पर चलने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने हेतु  सर्वश्री सुशील, मीनू शर्मा, विकास कुमार,धीरज आर्य, नागेंद्र तोमर,  सुषमा गुप्ता, डॉ संतोष शर्मा,  सी एस चौधरी, सोनिया शर्मा, रीना सिंहल, डॉ नितिन तोमर, नरेश कुशवाहा, शैलेन्द्र शैल, शांति स्वरूप, गोपाल जानम, अमित दुग्गल, डॉ नेहा गर्ग, डॉ सूची गुप्ता,  अरविंद चौहान, अरविंद कुमार, मंजू त्यागी, राकेश शर्मा, डॉ शकील सैफी, सामाजिक लोगों को अटल सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से  अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ,  रविंद्र चौहान लोकपाल मेरठ,  राहुल त्यागी पूर्व मंत्री भाजयुमो उत्तर प्रदेश,  हुकुम सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा बुलंदशहर, हृदेश कंसल अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मेरठ (मेरठ मंडल ) और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। असीम अरुण, राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण द्वारा लाइव वार्ता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जी को नमन करते हुए उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला,  समीप शास्त्री वाइस चेयरमैन ब्रिक्स (पौत्र श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री)  द्वारा लाइव  उद्भबोधन करते हुए अटल  को 1996 में न्यूक्लियर जैसी योजना की नींव और प्रधानमंत्रित्व काल को स्वर्णिम काल बताया, समिति के कार्यों की सराहना की, मुख्य अथिति श्री अवनीश त्यागी द्वारा अटल जी को एक दार्शनिक एवं महान सोच वाले व्यक्तित्व बताया, श्री रविन्द्र चौहान लोकपाल मेरठ जी ने अपने विचार रखते हुए अटल जी को आज के कार्यक्रम को सच्ची श्रद्धांजलि बताया, ऐसे कार्यक्रम ही समाज में समरसता लाएंगे, हुकुम सिंह जी द्वारा विचार रखते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम से अभिभूत हूं, आज समिति ने अटल जी को पुनः जीवंत कर दिया ऐसे कार्य समाज को दिशा प्रदान करते है, डॉ सुशील जाटव जी ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से विद्यार्थियो में समाज के प्रति सामाजिक भावना को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक सीख मिलती है, विकास पंडित ने बताया कि समिति ऐसे कार्य लगातार कई वर्षों से करती आ रही है, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती जी ने की, का संचालन प्रसिद्ध कवि ललित तारा ने लिया, संयोजक  विकास पण्डित, सह संयोजक डॉ सुशील जाटव,  संजय कुमार शर्मा (प्रेरणा बुक बैंक), संजीव गर्ग, संजय कुमार एडवोकेट, राहुल, अशोक कुमार, विजय प्रताप, विशाल पाराशर, श्रीकांत सिंहल, निशा सिंह,  वैभव गर्ग, संजय परिधान, अनुज. बिट्ठल रस्तोगी, शानू, नितिन शर्मा, उमेश कुशवाहा, अनूप रस्तोगी, संदीप शर्मा, सुभाष,  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts