कड़कड़ाती ठंड में खुशी कपूर ने की स्वेटर पार्टी
मुंबई। एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपनी क्रिसमस स्वेटर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें वह वेदांग रैना के साथ नजर आईं। साथ ही कुछ फोटोज में ओरी भी नजर आए हैं।
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने एक्टिंग डेब्यू नेटफ्लिक्स की 'द आर्चीज' से किया था। अब वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं और वो भी आमिर खान के लाडले जुनैद खान के साथ। इस बीच खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ पार्टी की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में खुशी के साथ उनके खास दोस्त और 'द आर्चीज' के उनके को-एक्टर वेदांग रैना भी पोज देते नजर आए। एक तस्वीर में सोशल मीडिया स्टार ओरी भी नजर आ रहे हैं।
पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “एक प्यारी क्रिसमस स्वेटर पार्टी” खुशी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
No comments:
Post a Comment