महादेवन के गीतों व संगीत की धून पर झूमे मेरठवासी
.ॐ नमः शिवाय ने भर दिया जोश,देर रात तक झूमते नजर आए लोग
मेरठ। अपनी दमदार आवाज से श्रोताओं को ब्रीथलेस कर देने और अपने म्यूजिक से तारे जमी पर उतार देने वाले बहतरीन सिंगर और म्यूजिशियन शंकर महादेवन बुधवार को मेरठ महोत्सव में अपने गीतों को ऐसा सूर बांधा दर्शनक वर्षो तक याद रखेंगे। शंकर महादेवन की लोगों में इतनी दिवानगी दिखे मैदान में लगाई गयी चेयर भी कम पड़ती नजर आयी।
मेरठ महोत्सव में वक्रतुंड महाकाय मंत्र के साथ पद्मश्री और ग्रेनी अवार्ड विनर शंकर महादेवन की मंच पर एंट्री हुई। एक दंताए, गौरी सुताए भजन प्रस्तुत किया। सुर और ताल के समावेश ने हर किसी को जोश से भर दिया। शिव तांडव को शंकर महादेवन ने अपने अलग ही अंदाज में प्रस्तुत किया। इस बीच ॐ नमः शिवाय का जाप किया। श्रोताओं ने हर-हर महादेव के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
शंकर महादेवन ने ‘हां ये ही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है, लक्ष्य तो हर हाल में पाना है गीत प्रस्तुत किया तो सभी जोश से भर गए। उन्होंने कहा आई लव यू मेरठ। इतना जोश क्रांति धरा में ही देखने को मिल सकता है। इस बीच दिल चाहता है फिल्म का गीत ‘दिल चाहता है, कभी न बीते चमकीले दिन, हम न रहे यारों के बिन गीत पर सभी के जोश को दोगुना कर दिया।सपनों के दिन है सपनों की रातें, आज की रात होना है गाने पर लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। सर्द रात और सुरीली रात में धीरे-धीरे शंकर महादेवन ने ऐसा संमा बांधा कि युवाओं पर उनका जादू साफ दिखाई दे रहा था। एक के बाद गानों की शृंखला में प्यारे प्यारे लम्हे प्यारी प्यारी रातें गीत पर सभी का मन मोह लिया। मेरठ में पहली बार अपना शो कर रहे शंकर महादेवन ने मैदान में भीड़ को देखकर मेरठ के जिला प्रशासन व पुलिस व प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्हाेंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश भर के जिलो में होने चाहिए। उन्होंने कहा मेरठ के बारे में सुना था लेकिन लोगों को क्राउड देखकर वह कभी नहीं भुला पाएंगे। कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को नमन किया । उनका बड़ा सा चित्र लगाकर उन्हें याद किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ उत्सव के शानदार आयोजन के लिए मेरठ की मंडलायुक्त ,डीएम , एसएसपी व अन्य विभाग के अधिकारियों की जमकर प्रशंसा की
वही डीएम दीपक मीणा मेरठ महोत्सव के सफल आयोजन पर मेरठ की जनता को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आयोजन काे सफल बनाने में मेरठ की जनता, मीडिया, जनप्रतिनिधियों ,पुलिस -प्रशासन का सहयोग रहा । बिना इनके पांच दिन चलने वाला मेरठ महोत्सव संभव नहीं था। जनता ने हर दिन उत्साह बढ़ाया हर प्रकार की व्यवस्था में सहयोग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजकुमार सांगवान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथियों का सीडीओ नूपुर गोयल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम 8 हजार से अधिक लोग आए। नारी तू नारायणी, मोटे अनाज और सरकार की योजनाओं के विषय में बताया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रदेश के सभी जिलों में मेरठ महोत्सव की तर्ज पर कार्यक्रम होंगे। प्रदेश को माफिया मुक्त किया गया है। आने वाले समय विरासत को बचाए रखेंगे।
No comments:
Post a Comment