केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला

 बोले अपने ही कार्यकर्ताओं को 5 लाख मुआवजा दे रही सपा

मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मेरठ पहुंचे। परतापुरहवाई पटटी से सक्रिट हाऊस पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने  मीडिया से बात करते हुए  समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने ही कार्यकर्ताओं को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभल में सपा के ही कार्यकर्ता आपस में लड़े, इसलिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। जब अपने कार्यकर्ता को देना है तो पांच करोड़ दे दें। उन्होंने भाजपा के प्रचंड जीत से सपाई बौखला गया है। 

उन्होंने कहा कि सपा उपचुनाव में हार से बौखलाई थी, इसलिए संभल में न्यायालय के आदेश की कार्रवाई का विरोध हुआ। सपा के सांसद और विधायक ने बवाल खड़ा किया। सपा के समर्थक ही आपस में लड़ते हैं। बोले  सरकार ने कड़ाई से हिंसा को रोका है। माफिया और गुंडों को नियंत्रण में रखा है। सपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं बचा है। अब सर्वसमाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सभी ने कमल को अपना लिया है, इसीलिए सपा को सदमा लगा है।2027 भाजपा प्रंचड बहुमत से सरकार बनाएगी । सपा को कही भी नामोनिशान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा समाज वादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। उसका समाज 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से बैठक के बाद विभागीय समीक्षा की। इसके बाद वह देहरादून बाईपास स्थित मंडप रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार के भतीजे की सगाई में शामिल होंगे। इस दौरान सांसद अरूण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, रितुराज जैन, शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts