डीएवी में क्रिसमस के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन 

 मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर में  क्रिसमस के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक के नन्हें बच्चों ने 'आई एम ए लिटिल स्टार'  गाने पर  उत्साह से परिपूर्ण सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। 



तत्पश्चात कक्षा द्वितीय  एवं तृतीय के विद्यार्थियों ने 'आई एम ए हैपिएस्ट क्रिसमस ट्री'  गाने पर एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में समा बांध दिया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन के मध्य अचानक सांता क्लाॅज़ का आगमन हुआ तथा उन्होंने सभी बच्चों को टाॅफियां वितरित कीं। सांता क्लाॅज़ को देखकर बच्चों की खुशी चौगुनी हो गई। प्रधानाचार्या  अपर्णा जैन ने सभी बच्चों को क्रिसमस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts