मेरठ महोत्सव पूरी तरह एतिहािसक होगा -डीएम
पौलीथीन फ्री होगा महोत्सव , शंकर महादेव, हेमा मालिनी कार्यक्रम करेगी शिरकत
मेरठ। आगामी 21 दिसम्बर से 25 तक विक्टोरिया पार्क में आयोजित होने वाले मेरठ महोत्सव ऐतिहािसक होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। इसी परिपेक्ष में रविवार को विकास भवन में डीएम ने प्रेस ब्रीफिक की गयी।
मीडिया से बात करते हुए डीएम दीपक मीणा ने बताया कि आगामी 21 दिसम्बर से आरंभ हो रहे मेरठ महोत्सव में पांच दिन विभिन्न् प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरठ महोत्सव में आने वालाें को निराशा नहीं होना पडेगा। बच्चों से लेकर बुजुगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया पांच दिन चलने वाले महोत्सव में मेरठ को नयी पहचान मिलेगी। मेरठ महोत्सव में काफी संख्या में वर्कशॉप ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार रखे है। जिसमें युवाओं, व्यापारियों कोमौका मिलेगा। उन्होंने कैरियर पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया हे। जिसमें बाहर से आने वाले विशेषज्ञ युवाओं से अपने अनुभव शेयर करेंगे। प्रतिदिन हैंक्टाथन का आयोजन किया जाएगा। मेरठ महोत्सव में प्रदेश के 75 जिलों के स्टाल लगाए जाएगें। जिसमें वहां के उत्पाद रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया में मेरठ महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास किये जा रहा है। उन्होंने बताया मेरठ महोत्सव में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गये है। महिला पुलिस के साथ पुरूष पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया मीडिया के विशेष पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से कहा मेरठ के लिए काफी अहम कार्यक्रम है। जिसका जितना प्रचार प्रसार हो उसका ही मेरठ के अच्छा होगा। जिससे आने वालेे समय में ऐसे आयोजन को कराने के लिए मौका मिलेगा। स्टाृॅल के लिए ऑनलाइन की बुृकिंग की जा रही है।
No comments:
Post a Comment