आठ साल की मासूम की गोली मारकर हत्या

 बेटी के आंखों के सामने होने के बाद नहीं बचा पाया बेटी को 

 तहरीर के आधार पर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज ,आराेपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के  कालंद गांव में रविवार देर शाम आपसी रंजिश का शिकार अपनी देकर गंवाना पड़ा । हथियारों से लैस हमलावरों घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली सीढ़ियों पर खड़ी 8 साल की मासूम आफिया के सीने के आर-पार हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की थार को कब्जे में लेते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसने पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। वहीं नाबालिग की हत्या से  गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है। 

सरधना के कालंद गांव के रहने वाले तहसीन की दूध की डेयरी है। तहसीन का बेटा साहिल रविवार देर शाम को गांव में दूध लेने गया था। वहां उसकी मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ कहासुनी हो गई। गांव वालों ने उनको शांत करा दिया। इसके बाद साहिल घर आ गया।जानकारी के अनुसार आफिया के भाई साहिल का आरोपियों से दो साल से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए दोनों पक्ष वीडियो डालते थे।परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान अपने साथियों के साथ तहसीन के घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी हुई तो साहिल और तहसीन सीढ़ियों से ऊपर की तरफ भागे।बच्ची आफिया सीढ़ियों पर खड़ी थी। एक गोली उसके सीने में लगकर पार हो गई। परिजन आफिया को लेकर सरधना सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसने जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किये।  पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की थार गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस तैनात है।

पूरे मामले में एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना कि बच्ची के पिता ने मशरूफ, कैफ, सोहराब, कामरान और 5 अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

खुद को बड़ा दिखाने से शुरू हुई रंजिश

साहिल और मशरूफ दोनों के बीच दिखावे की लड़ाई थी। 2 साल से दोनों एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। 2 साल पहले दोनों पक्षों के बीच सरधना नई मंडी के मैदान में मारपीट हुई थी।साहिल पक्ष ने मशरूफ पक्ष को पीटकर घायल कर दिया था। घटना का वीडियो बना लिया था। मशरूफ पक्ष ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साहिल पक्ष को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश थी। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे से बदला लेने की धमकी दे रहे थे।दोनों पक्षों में मारपीट और वीडियो वायरल किए जाने के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी। लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को बिठाकर फैसला करने को कहा था। जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गईं थी उनको डिलीट करा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी।

पत्नी की हो चुकी है मौत, बेटी के शव से लिपटकर रोता रहा पिता

तहसीन के घर में ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी है। फर्स्ट फ्लोर पर परिवार रहता है। तहसीन की पत्नी शबनम की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे साहिल, सुहेल, बेटी सोफिया और सबसे छोटी आफिया थी। जब आरोपियों ने हमला बोला तो बेटी सोफिया रसोई में खाना बना रही थी।

आफिया सबसे छोटी होने के कारण सभी की लाडली थी। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा-दो में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि फायरिंग होने के बाद वह और बेटा साहिल तो भागकर ऊपर चले गए लेकिन मासूम आफिया आरोपियों के सामने आ गई। इससे उसके गोली लग गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts