शाही शादी जूता चुराई के लिए सालियों को दिए 11 लाख रूपये
निकाह पढाने वालों को नेक में दिए 11 लाख ,शादी में दिया ढाई करोड का कैश
मेरठ।मेरठ में शाही शादी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो परतापुर NH-58 के एक नामचीन रिसॉर्ट् का बताया जा रहा है। जहां रविवार देर रात ये शादी समारोह हुआ। लगभग 3 मिनट का वीडियो है।
वीडियो में बैग से नोटों की गड्डियां निकालकर शादी में लोगों को बांटी जा रही हैं। दूल्हे की सालियों को जूते चुराई में 11 लाख रुपए दिए गए। वहीं, निकाह पढ़ाने वाले को भी 11 लाख रुपए का नेक दिया गया।वीडियो में काफी लोग नजर आ रहे हैं। इसमें एक जिम्मेदार आदमी लेनदेन की बात करता सुनाई दे रहा है। वो कहता है कि दो करोड़ छप्पन लाख रुपए मय गाड़ी के दिए गए। इसमें 75 लाख रुपए गाड़ी के लिए थे। इस बात पर लोग कहते हैं बढ़िया, बढ़िया।
इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष की तरफ नोटों से भरे सूटकेस खिसकाता है। नीले रंग के दो और लाल रंग के एक सूटकेसों में भरकर ये रकम सौंपी जाती है। इसके बाद एक थैले से नोटों की गडि्डयों को निकालकर उन्हें गिना जाता है। 500-500 के नोटों की गडि्डयां हैं। थैले से नोटों की गडि्डयां निकाली जाती हैं। इसमें से गाजियाबाद के एक आदमी को 8 लाख रुपए दिए जाते हैं। ये 8 लाख रुपए मस्जिद में दान किए गए हैं।
इसके बाद 11 लाख रुपए निकाह पढ़ाने वाले के नाम पर दिए जाते हैं। फिर दूल्हा पक्ष इसी में से 11 लाख रुपए के नए नोट दूल्हे की सालियों को जूते चुराई का नेग देता है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के दूल्हे ने मेरठ की दुल्हन से निकाह किया है।
No comments:
Post a Comment