वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, पीएम ने फोन पर जाना हाल
नई दिल्ली (एजेंसी)।बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
वहीं, मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।
बता दें कि शारदा सिन्हा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपील की है कि हर कोई शारदा सिन्हा की अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए। शारदा सिन्हा के बेटे ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया कि ''इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें। ये रियल अपडेट है। छठी मां कृपा करें। अभी डॉक्टर ने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है। अभी सब कोशिश कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment