त्यौहारों को देखते हुए पूरे जोन में हाई अलर्ट ,ड्राेन से की जा रही निगरानी
कानून तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन- एडीजी
मेरठ। दशहरे को लेकर पूरे मेरठ जोन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अगर किसी ने भी पर्व, त्योहारों पर शांतिभंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उस पर सख्त एक्शन होगा।
गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद माहौल गर्म है। ऐसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज और विजयदशमी पर्व को लेकर पुलिस, प्रशासन विशेष सख्ती बरत रहा है।पूरे जोन के हर जिले में डीएम, कप्तान लगातार पैदल मार्च कर रहे हैं। एडीजी और आईजी भी लगातार सख्ती बरत रहे हैं।एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि कानून तोड़ने, माहौल खराब करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि दशहरा, दुर्गा पूजा का पर्व चल रहा है। पूरे जोन में लगभग 36 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। रामलीला, रामबारात का आयोजन लगातार हो रहा है। कल दशहरा पर्व पर रावण दहन होगा। जहां भी रावण दहन होना है वहां सीओ और स्वयं सीनियर ऑफिसर विजिट कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। हर जगह पुलिस का प्रबंध किया गया है। ड्रोन से निगरानी हो रही है।
विवादित टिप्पणी के बाद जोन में अब तक 4 मुकदमे दर्ज
विवादित बयान के बाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 2, सहारनपुर में 1, मेरठ में मुंडाली और लिसाड़ी गेट में भी मुकदमा हुआ है। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर फील्ड में पूरी निगरानी रख रही है। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। जिला, जोन स्तर से लगातार निगरानी हो रही है।
No comments:
Post a Comment