सड़क पर बनी मजार को कुछ लोगों ने मंदिर में तब्दील दिया
एक माह पूर्व मजार पर बने मंदिर का पुलिस ढकवा दिया था अब लगा मंदिर का बैनर
मेरठ। रोहटा रोड आर्दश एकलेव के पास सड़क के पास मजार को तोड़ कर मंदिर बनाए जाने जिसे पुलिस ने एक माह पूर्व ढकवा दिया था। अब मंदिर पर बकायदा बैनर लगा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में पूजापाठ शुरू हो गई है। आम नागरिकों को अभी मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। लेकिन सुबह-शाम एक पुजारी मंदिर में पूजा करने आते हैं।
बता दें रोहटा रोड पर आदर्श एंक्लेव के पास सड़क पर बनी मजार को कुछ लोगों ने मंदिर में तब्दील कर दिया था। सितंबर 2024 में मजार के अंदर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने चुपचाप हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। इतना ही नहीं मजार की दीवारों पर भगवा रंग पेंट कर दिया था। इसके बाद काफी हंगामा मचा। मामले की जांच करते हुए पुलिस, प्रशासन ने मंदिर पर कपड़ा ढकवा दिया था। इसे बंद कर दिया था। यहां पुलिसवाले भी तैनात कर दिए गए थे।
अब एक महीने बाद दोबारा से मंदिर से पर्दा हटा दिया गया है। इतना ही नहीं मंदिर पर दक्षिणेश्वर मुखी हनुमान मंदिर का बैनर भी लगा दिया गया है। लोगों का कहना है कि पुजारी शाम को मंदिर में दियाबत्ती हैं। सुबह पूजन करते हैं। इसके बाद ताला लगाकर चले जाते हैं। अब मंदिर पर बैनर भी टांग दिया गया है। दरअसल यहां हजरत चांद पीर की मजार थी। मजार में सुबह-शाम लोग दुआ मांगने आते थे। चुपचाप इस मजार में देवी-देवता की मूर्तियां रख दी गईं। इतना ही नहीं मजार की दीवारों से हरा रंग छुड़ाकर यहां भगवा रंग पेंट कर दिया गया। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
No comments:
Post a Comment