दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होगा शाहरुख खान का शो ‘फौजी’

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का पहला बड़ा टीवी शो 'फौजी', जो 1989 में आया था, अब दूरदर्शन चैनल पर फिर से दिखाया जा रहा है। इसमें शो के सभी 13 एपिसोड दिखाए जाएंगे।
शाहरुख खान के पहले टीवी सीरियल फौजी का पुनः प्रसारण गुरुवार से शुरू हो रहा है। एपिसोड हर सोमवार से गुरुवार तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे प्रशंसक इस शो को फिर से देख सकेंगे।
दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने कहा 'फौजी एक क्लासिक है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। हम 'फौजी 2' का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फौजी के एपिसोड को फिर से प्रसारित करना इस शो की जड़ों से फिर से जुड़ने और फौजी 2 के सामने आने से पहले इसकी सफलता और लोकप्रियता का जश्न मनाने का एक सही तरीका है।

फौजी का निर्देशन राजकुमार कपूर ने किया था और उन्होंने इस शो के साथ शाहरुख खान को पहला बड़ा ब्रेक दिया था। 'फौजी' एक भारतीय सेना के कमांडो रेजिमेंट की ट्रेनिंग पर आधारित शो है। यह शाहरुख खान का टेलीविजन में डेब्यू था और सुपरस्टार ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी।

इस शो में राकेश शर्मा ने मेजर विक्रम विक्की राय, अमीना शेरवानी ने किरण कोचर, मंजुला अवतार ने कैप्टन मधु राठौर की भूमिका निभाई थी। शो में पहले राकेश को शो में मुख्य किरदार जबकि, शाहरुख को दूसरे मुख्य किरदार में होना था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts