रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाया दशहरा

 कहा- भारत पर आंच बर्दाश्त नहीं
दार्जिलिंग (एजेंसी)।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरे के मौके पर दार्जिलिंग के सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की। वह यहां सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों के माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने सबसे पहले सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। फिर कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। साथ ही उन्होंने पड़ोसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम देश पर कोई आंच बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा, 'हम देख सकते हैं कि सीमाओं पर हमारे सशस्त्र बलों की सतर्क उपस्थिति के कारण किसी भी घटना की संभावना नहीं है। मगर वर्तमान में हम पड़ोसियों की ओर से किसी भी संभावित शरारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts