नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे हरियाणा सीएम की शपथ
समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल
नई दिल्ली (एजेंसी)।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नायब सिंह सैनी के साथ मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि, नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बुधवार को पीएम मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
No comments:
Post a Comment