दो नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

- मुखवा में विराजमान होगी डोली
उत्तरकाशी (एजेंसी)गंगोत्री धाम धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। गंगा की विग्रह डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी।
तीन नवंबर को गंगा की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। उसके बाद छह माह तक गंगा जी के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।
आगामी 6 माह शीतकालीन प्रवास तक अपने मायके मुखबा में ही श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। वहीं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का समय विजयदशमी के पर्व पर तय किया जाएगा, जिसके बाद मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में होंगे।
बता दें कि वैदिक मंत्रोच्चार व जय मां गंगा के जयकारों के साथ अक्षय तृतीया पर्व पर 10 मई को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts