एनसीआरटीसी का अब शताब्दी नगर और बेगम पुल पर फोकस
मेरठ। शहर के लोग अब रैपिड और मेट्रो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रैपिड मेरठ जिले की सीमा में प्रवेश कर चुकी है लेकिन शहर में अभी उसका इंतजार है। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एनसीआरटीसी ने अब अपना पूरा फोकस शताब्दी नगर और बेगमपुल तक संचालन पर कर लिया है। इसके लिए जल्द ट्रायल शुरू होंगे।
सूत्रों के अनुसार जनवरी तक शताब्दी नगर और अप्रैल तक बेगमपुल पर रैपिड के दर्शन संभव है। बताते चलें कि 18 अगस्त से साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच रैपिड सेवा शुरू हो चुकी है। अब इसे शताब्दी नगर और बेगमपुल तक विस्तार देने की प्लानिंग पर काम चल रहा है। उधर दूसरी ओर मेरठ के बाद रैपिड ने दिल्ली की सीमा में भी प्रवेश कर लिया है तथा साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रायल शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि न्यू अशोकनगर तक नवंबर में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच रैपिड 42 किलोमीटर के कॉरिडोर पर संचालित हो रही है। 42 किलोमीटर के कॉरिडोर पर कुल 9 स्टेशन हैं। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment