भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा विधायक का तीसरे दिन भी धरना जारी
विक्टोरिया पार्क में कराई गई बच्चों की दौड़, विनर्स को बांटे इनाम
मेरठ। गत दस अक्टूबर से विक्टोरिया पार्क में प्राइवेट स्कूलों और हॉस्पिटलो के विरोध में चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को सपा विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट हॉस्पिटलों का रावण के रूप में दहन किया था। वहीं रविवार को सपा विधायक ने विक्टोरिया पार्क के मैदान में बच्चों की दौड़ कराई।
दौड़ में पहले और 10 नंबर पर आने वाले बच्चों को गिफ्ट के रूप में साइकिल दी गई। वहीं 10 नंबर के बाद दौड़ने वाले बच्चों को टी-शर्ट और गिफ्ट दिए। सपा विधायक ने कहा कि धरना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वह प्रतिदिन विक्टोरिया पार्क के मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ इवेंट कराते रहेंगे।
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने अपने आंदोलन को जन आंदोलन का नाम दिया है। अतुल प्रधान ने धरने से पहले शहर और गांव की जनता से समर्थन मांगा था।सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा नहीं हैं। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट स्कूल जनता से इलाज और पढ़ाई के नाम पर खुलेआम लूट कर रहे हैं। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। चिकित्सकों और शिक्षकों से उनकी लड़ाई जारी रहेगी। रविवार को सपा विधायक अतुल प्रधान ने विक्टोरिया पार्क के मैदान में बच्चों की एक दौड़ का आयोजन किया।जिसमें हजारों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया दौड़ में प्रथम से 10 नंबर तक आने वाले सैकड़ो बच्चों को उपहार के रूप में साइकिल दी गई वहीं 10 नंबर के बाद दौड़ने वाले बच्चों को टी-शर्ट में अन्य उपहार बांटे गए।
No comments:
Post a Comment