ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है 'चंदू चैंपियन' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
मुंबई। कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती हैं। ज़ी सिनेमा पेश कर रहा है ऐसी ही एक कहानी, चंदू चैंपियन, जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 20 अक्टूबर को होने जा रहा है।
ये फिल्म एक असाधारण इंसान मुरलीकांत पेटकर की ज़िंदगी पर आधारित है, जो युद्ध के नायक से पैरालम्पिक चैंपियन बने और 1972 में भारत के लिए पहला पैरालम्पिक गोल्ड मेडल जीता। इस सफर में उन्होंने ज़िंदगी की तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए हिम्मत नहीं हारी। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 20 अक्टूबर, रविवार को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देखी जा सकती है।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग और उनके किरदार का रूपांतरण बेहद सराहनीय है। उन्होंने मुरलीकांत पेटकर के जज़्बे को पर्दे पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत की, चाहे वो कड़ा प्रशिक्षण लेना हो या उनके किरदार की गहराई को समझना। यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर की असली कहानी पर आधारित है, जो भारतीय सेना के सिपाही और खिलाड़ी थे। उन्होंने 1972 में भारत को पैरालिंपिक का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। युद्ध के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक, उनकी ज़िंदगी का सफर, धैर्य, साहस और अटूट इंसानी हौसले की एक शानदार मिसाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts