सपा विधायक को बिना नोटिस दिये लौटी नौंचदी पुलिस
कल से निजी अस्पताल व स्कूल के खिलाफ होना है आंदोलन
मेरठ। गुरूवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान का निजीअस्पतालो व स्कूलों के खिलाफ हो रहे आंदोलन से पहले राह में कांंटे बिछाने का प्रयास आरंभ हो गया है। बीती रात को शास्त्री नगर आवास पर सिविल लाइन पुलिस ने सीओ सिविल लाइन के साथ दस्तक दी। शुक्रवार से सपा आंदोलन काे राेकने के लिए नोटिस थमाने का प्रयास किया। लेकिन सपा विधायक ने कहा वह लड़ाई आम जनता के लिए लड़ रहे है। आंदोलन किसी भी हालत मे थमने वाला नहीं है। जिस पर पुलिस को बिना नोटिस दिए ही वापस लौटना पड़ा।
दरअसर रात को सवा बाहर बजे सीओ सिवि लाइन अभिषेक तिवारी सिविल लाईन फोर्स के साथ विधायक अतुल प्रधान के शास्त्री नगर आवास पर जा धमके। जिस पर विधायक अतुल प्रधान ने रात में आने का कारण पूछा तो सीओ सिविल लाइन के साथ गहमागहमी हो गयी। सीओ सिविल लाइन ने आंदोलन को टालने का अनुरोध किया। जिस उन्होंने इंस्पेक्टर सिविल लाइन से सपा विधायक को नोटिस रिसीव कराने के लिए कहा । लेकिन अतुल ने यह कहते हुए नोटिस लेने से मना कर दिया है। कहा कि आंदोलन के पिछले एक सप्ताह से तैयारी की जा रही है। यह आंदोलन उनका नहीं बल्कि आम जनता का है। वह इस बारे में पहले डीएम व एसएसपी से बात करेेंगे उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान विधायक के समर्थक वहीं पर जुटे रहे।
No comments:
Post a Comment