युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मरा समझ छोड़कर हुए फरार
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के जानी बुजुर्ग बांव में दबंगों ने घर से बुलाकर युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। दबंगों के हमले में युवक के हाथ का अंगूठा काटकर अलग हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंग युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने दबंगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
जानी बुजुर्ग निवासी युनुस ने बताया कि उसका भतीजा शहजान शनिवार को घर में नाश्ता कर रहा था। तभी गांव का रहने वाला इमरान, असरफ, कासिम उसके घर पहुंचे। शहजान को अपने साथ लेकर गांव में ही मौजूद एक तालाब के निकट ले गए।जहां दबंगों ने शाहजहां से सिगरेट लाने को कहा। शाहजहां ने सिगरेट लाने से इनकार किया, तो दबंगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। दबंगों के हमले में शहजान के हाथ का अंगूठा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शहजान की हालत गंभीर बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment