महाशिवपुराण कथा का आयोजन 4 से 10 नवम्बर तक
मेरठ। शास्त्री नगर के डी ब्लॉक स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में अगले माह चार नवम्बर से 10 तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। युवा संत दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज प्रतिदिन सायं तीन बजे से छ बजे तक कथा का वाचन करेंगे।
मीडिया को जानकारी देते हुए ब्राहमण कल्याण परिषद के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान शंकर सनातन संस्कृति में व्याप्त समरसता को कितने सुदर तरीके से प्रतिपादित करते है इस बात की तात्विक विवेचना युवा संद दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज प्रतिदिन कथा का वाचन करेंगे।
उन्होंने बताया कि कथा का वाचन आरंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर से डी ब्लॉक शास्त्री नगर के अंदर एक कलाश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देवी स्वरूप मातृशक्ति 51 महिलाएं भाग लेंगी। कलश यात्रा दोपहर दस बजे आरंभ होगी। इस मौके पर प. खुशीराम शर्मा, सुधेश शर्मा,अनुज शर्मा, मनोज कौशिक, ज्ञानेश्वर प्रसाद शर्मा , बाबूराम शर्मा , आलोक शर्मा , ब्रजेश दीक्षित ,राकेश बसलियाल आदिा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment