एसपी सिटी ने मकान में छापा मारक
र 16 लोगों को सटटा खेलते दबोचा
रकम दुगनी करने का लाचल देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे
मेरठ। टीपी नगर सटटा माफियाओ व नशील पदार्थ का गढ़ बनता रहा है। इसका नमूना उस समय देखने को मिला। जब एसपी सिटी ने चंद्रलाेक कालोनी में अपनी टीम के साथ एक मकान पर छापा मारा जहां बडे पैमाने पर सटटा चल रहा था। पुलिस ने मौके से सटटा खिलाने वाले गैंग को दबाेचा है। पुलिस मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने मौके से नकदी व सटटा पर्ची को बरामद किया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलाेक कालोनी में नीलम का मकान है। नीलम ने यह मकान किराए पर निशांत को दिया हुआ है। निशांत अपने साथी जाकिर निवासी लिसाड़ी गेट के साथ मिलकर सट्टे का नंबर लगाता है। यहां पर निशांत और जाकिर के अलावा नंबर लगवाने आए 14 लोग गुरुवार को सट्टा खेल रहे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम के साथ छापा मार दिया। सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से सट्टा लगाने का काम कर रहे है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
टीपीनगर थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि आरोपी नंबरों पर सट्टा लगवाते थे। दो लोग सटट्टा लगवा रहे थे। 14 लोग सट्टा लगाने आए हुए थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, कैलकुलेटर बरामद किया गया है। आरोपी लोगों से जितने पैसे लगवाते थे, उसकी एवज में सट्टा जीतने पर 9 गुना रकम देने का वादा करते थे।
सवाल उठता है। क्षेत्र में इतने बडे पैनामें पर सटटा बाजार चल रहा था आखिरकार थाना पुलिस को क्यों जानकारी नहीं मिली। अगर जानकारी मिली थी तो पुलिस ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। यह स्थिति संदेह पैदा करती है।
No comments:
Post a Comment