स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ जारी वारंट
17 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ जारी वारंट को लेकर यह मामला 17 साल पुराना है, जब 2007 में जनपद शामली के थाना कांधला में उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मुकदमे में अब एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि महेंद्र सिंह टिकैत को तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाए।
हालांकि, स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत, जो भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और प्रमुख किसान नेता थे, के खिलाफ 17 साल पुराने मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया है। महेंद्र सिंह टिकैत का निधन 2011 में हो चुका है, यह मामला 2007 में जनपद शामली के थाना कांधला में दर्ज हुआ था। एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि उन्हें ढूंढ़कर कोर्ट में पेश किया जाए।
No comments:
Post a Comment