अखिलेश के एसटीएफ के स्पेशल ठाकुर फोर्स पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया पलटवार 

 बोले ,अखिलेश यादव सावन में आंखों के अंधे जैसे हैं

मेरठ। मंगलवार की रात को उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत मेरठ पहुंचे। जहां पर उन्होंने सपा के मुखिया अखिलेश यादव के एसटीएफ के स्पेशल ठाकुर फोर्स पर दिए गये बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सावन में आंखो के अंधे जैसे है। सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर पर  दिए गये फैसले पर बोलते हुए उन्हाें ने कहा कि  कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में बुलडोजर एक्शन बैन किया वो न्यायालय का अपना निर्णय है, लेकिन यूपी में बुलडोजर माफिया और गुंडों के अवैध घरों पर चला है वाे जो सही है।

अखिलेश के बयान का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा जो जहां से पनपे हैं वहीं की बात करेंगे। एक जमाने में लोग कहते थे कि यादवों के घर में बच्चा पैदा होता था तो कहते थे कि एक एसडीएम पैदा हो गया है। तो वैसा ही अखिलेश यादव को सब दिखाई दे रहा है। ये सब सावन के अंधे हैं। भाजपा और यूपी के मुख्यमंत्री वो एक सन्यासी पुरुष हैं। उनके लिए सब बराबर हैं। उसी सोच के साथ वो यूपी के लिए काम कर रहे हैं।

केजरीवाल पर बाेलते हुए पूर्व सीएम ने कहा केजरीवाल को अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। पता तो उनको पहले ही था, लेकिन उनको लगता था कि वो बच निकलेंगे। अब उनको पूरी तरह यह एहसास हो गया है कि वो बच नहीं सकते हैं। एक न एक दिन उनको सीखचों के अंदर जाना ही होगा। इतना भ्रष्टाचार और दूसरी चीज जो लोगों की समझ में आना चाहिए। ये अर्बन नक्सल है। इन्होंने लोकतंत्र की ओढ़नी ओढ़ी हुई है, लेकिन अंदर से ये लोग घोर नक्सलवाद से ग्रसित हैं। अंदर से कुछ और हैं बाहर से दिखाने के लिए कुछ और हैं उसका भी पर्दाफ़ाश हो गया है।

 वेस्ट में होने वाले उप चुनाव पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के  लोग एक साथ कई काम करते हैं।  सदस्यता के नाते लोगों से मिलेंगे वहीं उनसे वैचारिक आदान प्रदान भी करेंगे। कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़े हुए हैं। जुड़ रहे हैं। डिजिटली और मैनुअल दोनों तरह से हम जनता से जुड़ रहे हैं। उसका आगामी चुनाव में अच्छा परिणाम आएगा। उन्होंने बताया भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पार्टी को काफी सफलता मिल रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts