लापता युवक की हत्या की  आशंका जताते हुए  परिजनों ने घेरा थाना 

मेरठ। थाना खरखौदा के कोल गांव से 15 दिनों लापता चल रहे युवक की हत्या की आशंका जताते हुए रविवार को थाने का घेराव कर डाला। लापता युवक के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन उसके बाद भी कोई सुराग न चल पाने पर परिजनों को धैर्य जवाब दे गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उनकी एक न सुनी। 

कोल वाला गांव निवासी 30 साल का राजकुमार दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 17 जुलाई को वह घर से गांव मुंडाली की बात कहकर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। राजकुमार के परिवार वाले उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।इस पर उसके परिवार वालों ने खरखोदा थाने में राजकुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजकुमार के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि राजकुमार पास के गांव आड के रहने वाले दो युवकों की बाइक पर बैठकर मुंडाली गया था।परिवार वालों के बताने पर पुलिस ने गांव आड निवासी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस दो दिन से हिरासत में लिए दोनों युवकों को लेकर काली नदी और आसपास के जंगल में सर्च ऑपरेशन भी चल रही है।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से कुछ जानकारी मिली है। जिसके चलते गोताखोरों की मदद से काली नदी और आसपास के जंगल सहित कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन पुलिस को राजकुमार के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts