पति गया कांवड़ लेने पत्नी प्रेमी संग नकदी व आभषूण लेकर हुई फरार 

 जयपुर ,एजेंसी। राजस्थान के अवलर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। उसके पीछे उसकी पत्नी अपने विंकलाग ससुर व बेटे को छोड़ कर प्रेमी संग नकदी व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गयी। पति को उस समय पता चला जब उसके पिता ने जानकारी दी। पति दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर कांवड़ रखकर अलवर पहुंचा। थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस फरार पत्नी की तलाश में जुट गयी है। 

 मामला अलवर के रैणी क्षेत्र का है। एक आदमी घर में सुख शांति के लिए हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। जेैसे ही वह दिल्ली पहुंचा। तभी उसके पिता का फोन आया उन्हाेंने बताया उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। घर में कांवड़ के कार्यक्रम के रखे डेढ लाख रूपये व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गयी है। पति के पत्नी के संग फरार होने की सूचना पर होश उड़ गये। उनसे आनन फानन में दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर कांवड़ रख कर सीधे अलवर की रूख कर लिया। घर पर पहुंचने पर युवक ने अपनी पत्नी को आसपास तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। वहीं व्यक्ति की पत्नी के फरार होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 वहीं इस मामले में रेणी के डिप्टी एसपी मनीष मीणा ने बताया महिला अपनी मर्जी से प्रेमी संग फरार हुई है। अलवर पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा का कहना है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस महिला की सर्विलांस के आधार पर तलाश करने जुटी है। आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही हेै। सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वही पत्नी के फरार होने के कारण व्यक्ति के घर मायूसी छाई हुई है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts