विकासदीप त्यागी भारतीय किसान यूनियन (नई क्रांति) के जिला प्रभारी नियुक्त
मेरठ। रविवार को ग्राम कोल में विकासदीप त्यागी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत राय की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार की योजना बनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत राय ने विकासदीप त्यागी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जनपद मेरठ का प्रभारी नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति के अमरोहा जनपद के जिला अध्यक्ष फौजी विजेंद्र सिंह शेखों भी उपस्थित रहे। विकास दीप त्यागी के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर गौहर अनवार, नितिन, हिमांशु, पूर्व प्रधान विनय त्यागी, नरेंद्र, आकाश, मोंटी, जेबा कुरैशी, सोनिया, सुमन आदि ने उन्हें बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment