भाजपा नेता और उनके बेटे पर फायरिंग
मेरठ।भाजपा नेता उसके बेटे पर सरेआम फायरिंग की गई है। गोली कार के शीशे पर लगी। इस हमले में पिता-पुत्र बाल-बाल गए। फायरिंग की घटना के बाद दोनों ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और व्यापारी नेता अंसल कालोनी निवासी उपेंद्र चौधरी मंगलवार रात बेटे चीकू के साथ कार से जा रहे थे। तभी बागपत फ्लाईओवर से पहले उन पर फायरिंग हुई। गोली उनके आगे शीशे पर लगी। इसके बाद पीड़ित वेदव्यासपुरी चौकी पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गोली चलाने का आरोप व्यापारी नेता ने अपने साथ प्रॉपर्टी के पार्टनरों पर लगाया है। बता दें कि उपेंद्र चौधरी मेरठ कैंट वार्ड 7 से चुनाव लड़ चुके हैं।
उपेंद्र चौधरी ने बताया कि बेटा चीकू यूएस इंटरप्राइजेज पर बैठता है। इनकी वेदव्यासपुरी में नट बनाने की फैक्ट्री है। उपेंद्र चौधरी का प्रापर्टी में पार्टनर नितिन अग्रवाल और मोहित कुमार गोयल से विवाद चल रहा है। मंगलवार को ऑफिस में पूरे दिन विवाद चला। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान शाम को टीपी नगर पुलिस भी विवाद निपटाने के लिए पहुंची थी लेकिन मामला शांत नहीं हो सका था।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। गाड़ी पर जो गोली की बुलेट लगी है, फोरेंसिक टीम उसकी जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद जांच-पड़ताल होगी। साथ ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment