सऊदी अरब में बैठे पति ने पत्नी जानलेवा हमला करने की शूटरों को दी थी सुपारी
जानलेवा करने वाला निकला भांजा ,पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पति को पत्नी पर अवैध होने का शक था आए दिन दोनों के बीच होती कहासुनी
मेरठ। गत 21 जुृलाई पर थाना दौराला क्षेत्र के दुल्हैडा में महिला पर जानलेवा हमला किसी ओर ने नहीं बल्कि सऊदी अरब में बैठे व्यक्ति ने अपनी पत्नी का चरित्र संदिग्ध होते कराया था। पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस महिला के पति के भांजे समेत दो आरोपियों केा गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बताया सऊदी अरब में बैठे महिला के पति ने शूटरों के माध्यम से उस पर जानलेवा हमला कराया था। पकड़े गये आरोपियों के पास से हथियार व वारदात के समय प्रयोग की गयी बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया गत 21 जुलाई की सुबह 9 बजे गंगानगर ईशापुरम की रहने वाली प्रियंका अपने बेटे विनय के साथ छोटे बेटे से मिलने मुजफ्फरनगर पुरकाजी जा रही थी। मूल रूप से प्रियंका टिटौडा गांव खतौली मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। छोटा बेटा पुरकाजी के गुरुकुल में पढ़ता है। प्रियंका उससे मिलने जा रही थी। बुधवार को पुलिस को प्रियंका पर हमला करने वाले आरोपियों की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर लाई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि पीड़ित प्रियंका का पति विदेश में है। उसने अपनी पत्नी की हत्या के लिए राहुल और निशांत को लगाया था। इसके लिए प्रवीन मोटी रकम देने वाला था।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपी राहुल और निशांत ने बताया कि प्रियंका का पति प्रवीन है। जो सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। प्रवीन को मेरठ में रह रही अपनी पत्नी प्रियंका के चरित्र पर शक था। इसके कारण आए दिन दोनों में फोन पर झगड़ा होता था। मार्च 2024 में जब प्रवीन सऊदी से इंडिया यहां अपने परिवार के पास मिलने आया था। तभी से वो पत्नी की हत्या की प्लानिंग कर रहा था।आरोपियों ने बताया कि प्रवीन ने तय किया था कि जब वो सऊदी में होगा तब वो यहां मेरठ में पत्नी की हत्या कराएगा। इस हत्या को लूट में तब्दील कराकर दिखाएगा। इससे किसी को शक नहीं होगा। प्रवीन ने पत्नी की हत्या के लिए रिश्ते के भांजे राहुल को तैयार किया। क्योंकि राहुल कई बार प्रवीन से मदद के लिए पैसे उधार ले चुका था। इसलिए राहुल अपने रिश्ते की मामी, यानि प्रियंका की हत्या को तैयार हो गया।राहुल ने इस प्लान में अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाले निशांत त्यागी को तैयार किया। निशांत और राहुल के बीच 20हजार रुपए में प्रियंका की हत्या करने की डील हुई थी। दोनों ने हत्या को अंजाम देने के लिए 10हजार रुपए की करिज्मा मोटरसाइकिल खरीदी। साथ ही 2 तमंचे 315 बोर व कारतूस खरीदे। गाजियाबाद से नया मोबाइल फोन और नया सिम भी खरीदा।गाजियाबाद से लिए इसी सिम से राहुल, निशांत सऊदी में बैठे प्रवीन से लगातार बातचीत करते। 14 जुलाई को राहुल, निशांत ने मिलकर ईशापुरम में प्रियंका के घर के आसपास रैकी कर ली थी। इसके बाद 21 जुलाई को हत्या करना फाइनल किया था। घटना वाले दिन प्रवीन राहुल, निशांत को इसी नंबर से सऊदी से प्रियंका की सारी लोकेशन बता रहा था। उसने ही हत्यारों को बताया कि प्रियंका आज मुजफ्फरनगर जा रही है। रास्ते में वारदात करने में आसानी होगी। उसे लूट बताया जा सकता है।जब प्रियंका और विनय दुल्हैडा गांव के पास पहुंचे तो दोनों शूटर्स ने उन्हें बम्बे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की और एक गोली चलायी। जिस पर हडबडी में विनय ने मोटरसाइकिल भगाने कि कोशिश की। जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी प्रिंयका असन्तुलित होकर सडक पर गिर गयी। विनय मोटरसाइकिल लेकर आगे भाग गया।
पकडे़ गये आरोपियों के पास पुलिस को 315 बोर के 2 तमंचे, खोखा, बलकटी, घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। हमला करने वाले राहुल और निशांत की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं हैं। आरोपियों में राहुल पुत्र महाराज सिंह बंशीपुरा दौराला थाना का रहने वाला है। दूसरा आरोपी निशांत त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी जो करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर का रहने वाला है। इस समय असालतनगर के पास डिफेंस एक्ंलेव में रह रहा है। वहीं राहुल इन दिनों बापूधाम कालोनी गाजियाबाद में रहता है।
No comments:
Post a Comment