दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश

- राहत के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ी, लगा जाम
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। लेकिन साथ ही कई लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया। दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद समेत फरीदाबाद में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। ये मानसून की दिल्ली में दूसरी बारिश है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 31.8, लोदी रोड व रिज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts