अंतिम राउ‍ंड में भाजपा के अरूण गोविल को हुई जीत हासिल 

 मेरठ -हापुड़  लाेकसभा सीट से चौथी बार भाजपा जीती 

शुरुआती राउंड से अंतिम राउंड तक भाजपाइयों की थमी रही सांसे 

मेरठ।  18 वीं लोकसभा चुनाव में मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से मेरठ को नया सांसद मिल  गया। रावण की सुसराल में राम रूपी फिल्म एक्टर अरूण गोविल ने  इंडिया गठबंधन व सपा की सुनीता वर्मा को अंतिम राउंड में 9366 वोटों से हराया । अंतिम समय तक दोनों उम्मीदवारों की कड़ी टक्कर दिखाई दी। कभी भाजपा के अरूण गोविल आगे हो गये तो कभी  सपा की सुनीता वर्मा आगे हो गयी। इस सीट पर भाजपा चौथी बार विजयी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा ने भाजपा के अरूण गोविल को जीत का प्रमाण पत्र दिया। चौथी बार भाजपा की सीट निकलने से भाजपाइयों में जीत का जश्न मनाया। वही  इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा ने हार को स्वीकार करते हुए हार का ठीकरा सपा के सरधना विधायक पर फाेंडा है। कहा कि इस मामले  में जवाब देंगे। कम समय में  मिला समय हार का कारण हो  सकता है। 

  मंगलवार की सुबह  सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम में 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। पहले राउंड में सपा की सुनीता वर्मा को 21744 वोट मिले । जबकि भाजपा के अरुण गोविल को 20786 वोट मिले । दूसरे राउंड में भाजपा के अरुण गोविल को 45883 तो सुनीता वर्मा को 38044 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा के अरुण गोविल को 70966 वोट मिले जबकि सुनीता वर्मा को 54233 वोट मिले। चौथे राउंड में भाजपा के अरुण गोविल को वोटों की संख्या  बढ़ कर 97987  हो गयी। जबकि सुनीता वर्मा को 68344 वोट मिले। पांचवे राउंड में अरुण गोविल को 121083 जब कि सुनीता वर्मा को 82096  वोट मिले। छठे राउंड में अरुण गोविल को 148448 सुनीता वर्मा को 96925, सातवें राउंड में  अरूण गोविल को 169941 सुनीता वर्मा को 114528, आठवें राउंड में अरूण को  186356 ओर सुनीता वर्मा को 143617 नौवे राउंड में अरूण गोविल को 201210 सुनीता वर्मा को 170528 दसवें राउंड में अरूण केा 217076 सुनीता वर्मा को 199870 वोट मिले। 11वें राउंड में अरुण गोविल को 233656 सुनीता वर्मा को 225482, 12 राउंड में अरूण के 262564 सुनीता वर्मा को 240776 13 राउंड में अरूण को 281094 सुनीता वर्मा को 266679 , 14वें राउंड में अरूण को 297411  सुनीता वर्मा को 291332 ,15 वे राउंड में अरूण को 314217 सुनीता वर्मा के 317539 ,16 वें राउंड में अरूण को 330891 ओर सुनीता वर्मा को 344721 वोट मिले।17 वे राउंड में सुनीता वर्मा को 367929 भाजपा के अरूण गोविल को 349962 वोट मिले। 18  राउंड में सुनीता वर्मा को 383551 अरूण गोविल को 377515 ,बीसवे राउंड में सपा की सुनीता वर्मा को 410958 तो अरूण को 401089 वोट मिले। इनराउंड में सुनीता वर्मा ने भाजपा के अरूण पर बढ़त बनायी। 21 वे रांउड में भाजपा के अरूण गोविल ने बढ़त बनाते हुए 425653 वोट हासिल किए  जब कि सुनीता वर्मा  420707 वोट हासिल किए। 22 वे राउंड में भाजपा के अरूण को 475393 सुनीता वर्मा को 453003 , 23 वे रांउड में भाजपा के अरूण को 488394 सुनीता वर्मा को 470466 वोट हासिल हुए । इस तरह दोनो में कांटे की चलती रही।  24 वे रांउड में अरूण को 503059  तो सुनीता वर्मा को 480775, 28 वे राउंड में अरूण गोविल को 51590 सुनीता वर्मा को 497721, 26 वे राउंड में अरूण गोविल को 522841 तो सुनीता वर्मा को 507793, 27 वें राउंड में अरूण गोविल को 533678 सुनीता वर्मा को 520665 , 28 वे रांउड में अरूण को 537496 सुनीता वर्मा को 530660 ,29 वें राउंड में अरुण गोविल को 328144 सुनीता वर्मा को 531652, 30 वे रांउड में अरूण गोविल को 541365 सुनीता वर्मा को 532910 वोट मिले।31 वे रांउड में अरूण  गोविल को 542831  सुनीता वर्मा को 533748, 32  वे राउंड में अरूण को 543287  सपा की सुनीता वर्मा को 534801 , 33 वें राउंड में सपा की सुनीता वर्मा अरूण गोविल से 82 वोट आगे हो गयी। लेकिन अंतिम 34 वें रांउड में  सुनीता वर्मा 9366 वोट से हार गयी। अरुण गोविल को 544375   सुनीता वर्मा को 535009 वोट मिले। अरुण गोविल ने करीब 10585 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के अरुण गोविल को 546,469 मत मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 535,884 वोट मिले हैं। इस सीट पर सुबह से ही पूरे देशवासियों की निगाहें टिकीं हुई थीं। 

मतगणना के बाद सपा की प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा हार को स्वीकार करते हुए अरूण गोविल को जीत की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा उनकी पत्नी को हराने के लिए पाट्री के लोगों का  हाथ है। इसका  खुलासा व पत्रकार वार्ता के दौरान करेगे। उन्होंने आरोप लगा अंतिम समय में धीमी काउंटिंग की गयी। जिसका फायदा भाजपा के प्रत्याशी को मिला। 

 कुल मिलाकर मेरठ लोकसभा सीट को भाजपा जितना आसान समझ रही थी उनकी रही नहीं सपा की सुनीता वर्मा ने अरूण गोविल को कड़ी दी। दोनो प्रत्याशियों की अंतिम राउंड की गिनती होने तक थमी रही। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts